फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मस्टरोल में फर्जी हाजरी लगाने पर गिरी गाज

मस्टरोल में फर्जी हाजरी लगाने पर गिरी गाज

Sat, 13 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
मस्टरोल में फर्जी हाजरी लगाने पर गिरी गाज
labour - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते क्षेत्र खोखन पंचायत की महिला प्रधान और दो वार्ड पंचों को मस्टरोल में फर्जी लगाने पर सस्पेंड कर दिया गया है। पंचायत के दो वार्ड पंचों ने विकास कार्यों के लिए जारी हुए मस्टरोल में फर्जी हाजिरी लगा दी। खुलासा होने पर जांच के दौरान पंचायत प्रधान और दोनों वार्ड पंच न तो विभाग को संतोषजनक जवाब दे पाए और न ही साक्ष्य जुटा पाए। जिसके बाद पंचायत के इन जनप्रतिनिधियों पर पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के जारी मस्टरोल में फर्जी हाजिरी लगाने की शिकायत कुछ समय पहले विभाग को मिली थी। जिसके बाद मामले की प्राथमिक जांच में विभाग की टीम जुट गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि दो वार्ड पंचों ने मस्टरोल पर फर्जी हाजरी लगा दी। जबकि वहां पर वास्तविक स्थिति कुछ और थी। पंचायत प्रधान को मामले का पता होने के बाद महिला प्रधान ने विभाग को अवगत नहीं करवाया। दोनों वार्ड पंचों द्वारा फर्जी हाजिरी की शिकायत मिली तो जांच में महिला प्रधान की कोताही भी पाई गई। इसके साथ ही विभाग ने संबंधित पंचायत के ग्रामीणों के ब्यान भी दर्ज किए। जिसके बाद प्रारंभिक तौर पर खोखन पंचायत की महिला प्रधान और दो वार्ड पंचों को सस्पेंड किया है। संबंधित केस को अब उपायुक्त के अधीन सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कहा कि मस्टरोल में फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में खोखण पंचायत की प्रधान और दो वार्ड पंचों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट सोमवार को उपायुक्त को सौंपी जाएगी। मामले की मेजिस्ट्रेशन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed