{"_id":"5a37a62b4f1c1bc5758b9d28","slug":"61513596459-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप के नीचे आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
लगवैली के खलाड़ानाला में हुआ हादसा
घर जाते समय व्यक्ति ने मांगी थी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते लगवैली के खलाड़ानाला के पास एक व्यक्ति की जीप के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से जीप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना हो गई हैं।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे के आसपास को हुआ। जब एक 60 वर्षीय व्यक्ति पैदल अपने घर की तरफ जा रहा है। कुल्लू से अपने घर की तरफ पैदल निकले राधे श्याम निवासी मड़गन जब खलाड़ानाला के पास पहुंचे तो उन्होंने एक जीप से लिफ्ट मांगी को तो जीप उनसे थोड़ी आगे जाकर रुकी। इस दौरान जीप चालक ने जीप को उनको लिफ्ट देने की गाड़ी बैक की तो व्यक्ति अचानक गाड़ी के नीचे आ गया और मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और 108 एंबुलेंस द्वारा शवगृह कुल्लू लाया गया। जिसका सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया और शव को मृतक के भाई के हवाले किया गया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। घटना के बाद से फरार जीप की तलाश शुरू कर दी है।