{"_id":"5b0eafe84f1c1b8c6e8b55dc","slug":"41527689192-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बाजार से व्यक्ति चार दिनों से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखाड़ा बाजार से व्यक्ति चार दिनों से लापता
Updated Wed, 30 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा बाजार से व्यक्ति चार दिन से लापता
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार से एक व्यक्ति अचानक लापता हो गया है। लापता व्यक्ति दुकानदार बताया जा रहा है जो 26 मई शाम सात बजे अपनी गाड़ी में गया लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की। 27 मई को उनके भाई दीपक ने लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच कर रहे अखाड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी नागदेव ने कहा कि उनकी गाड़ी सेउबाग स्थित ब्यास नदी पर बने एक पुल के पास से बरामद की है। गाड़ी के भीतर से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 29 और 30 मई को बबेली से रामशिला तक ब्यास नदी में राफ्ट से तलाशी की लेकिन कोई भी अतापता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा बाजार निवासी 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश की तलाश चल रही है लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।