{"_id":"5b169b974f1c1bb06e8b65b0","slug":"21528208279-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण के सांगणा पुल में पकड़ी सात किलो चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणिकर्ण के सांगणा पुल में पकड़ी सात किलो चरस
Updated Tue, 05 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण के सांगणा पुल में पकड़ी सात किलो चरस
बरशैणी की तरफ से पैदल आ रहा था नेपाली तस्कर
नाके में धरा, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। मणिकर्ण के सांगणा पुल के पास पुलिस ने नाकाबंदी में सात किलो चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी नंद लाल की अगवाई में हैड कांस्टेबल नितेश, रीत सिंह, तेज सिंह तथा होमगार्ड जवान हुकम चंद की टीम सांगण पुल के पास नाके पर थी। तभी बरशैणी की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देख कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे धर दबोचा। बैग की तलाशी कर सात किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी दिल बहादुर निवासी नेपाल से चरस तस्करी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नंद लाल ने कहा कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है और बुधवार को कुल्लू के कोर्ट में पेश किया जाएगा। नेपाली ने चरस को कहां से लाया इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सभी थाना और चौकियों को चरस तस्करी पर अभियान तेज करने को कहा गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। सभी संपर्कों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
चरस तस्करी में दबोचा व्यक्ति
कुल्लू। जरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 29 के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन जून को पकड़ी 868 ग्राम चरस के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चौकी-मलाणा रोड पर लगाए नाके दौरान एक गाड़ी की तलाशी करने पर गाड़ी से 868 ग्राम चरस बरामद हुई थी। पुलिस ने गाड़ी में सवार 35 वर्षीय किरण कुमार निवासी ज्वालापुर मंडी तथा 26 वर्षीय तरूण शर्मा निवासी वाकनाघाट जिला सोलन के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने राम प्रकाश निवासी रासकट मणिकर्ण का नाम लिया है। इसके चलते पुलिस ने सोमवार रात तो दबिश देते हुए आरोपी को एनडीपीसी एक्ट में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि चरस तस्करों के साथ बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।