फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 13 Jan 2018 10:05 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
तोड़ा दम - फोटो : demo
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की शिल्ली पंचायत के गांव परवाडी में एक बुजुर्ग महिला की घर की सीढ़ी से गिर कर मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिल्ली पंचायत के परवाडी गांव में शनिवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर की सीढ़ी से उतर रही थी। इस दौरान उनका संतुलन अनियंत्रित हो गया और सीढ़ी से नीचे जा गिरी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया। सिर में अधिक चोट लगने से महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं उक्त मामले की छानबीन कर रहे एएसआई बृज लाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के मौत के कारणों का पता लगाया गया जा रहा है। एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। जहां मौत के कारणों को पता लगाया जाएगा। उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed