फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टावर लगाने के नाम पर महिला से की ठगी

टावर लगाने के नाम पर महिला से की ठगी

Fri, 18 May 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
टावर लगाने के नाम पर महिला से की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर थाना के तहत एक महिला से एक कंपनी के टावर लगाने के नाम से करीब 35000 रूपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित महिला ने डीएसपी कुल्लू से मिलकर शिकायत की है।

महिला ने जमा किए गए रुपये की बैंक डिटेल के साथ की शिकायत में कहा कि सितंबर 2017 को उन्होंने एक विज्ञापन में टावर लगाने को लेकर दिए गए नंबर में फोन किया और संबंध में जानकारी ली लेकिन इसके बाद रोजाना उन्हें उसी फोन नंबर से फोन आने लगे और उन्हें एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का झांसा दिया गया। इसके बारे में सबसे पहले दो हजार रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद नौ हजार तथा तीसरी बार 22500 रुपये बैंक खाते में जमा किए गए। पीड़ित महिला मौहल निवासी हरशरण कौर ने कहा कि चौथी बार 90 हजार जमा करने की बात कही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने इसके बारे में पता किया तो वह फर्जी निकला। जिस बैंक खाते में उन्होंने रुपये जमा किए हैं वह जनकपुरी दिल्ली का बताया जा रहा है। डीएसपी आशीष शर्मा ने केस को जांच के लिए भुंतर थाना भेज दिया है। इसकी गहनता से छानबीन की जाएगी। डीएसपी ने जिला केे अन्य लोगों से भी इस तरह की ठगी व अज्ञात फोन से सतर्कता बरतने को कहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह लगवैली की एक महिला से अमेरिका से गिफ्ट भेजने के नाम से एक नाइजीरियन व्यक्ति ने 30 लाख की ठगी की थी जिससे कुल्लू पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed