{"_id":"69b15856468d777348043868","slug":"cpim-to-protest-against-the-center-in-patlikuhal-tomorrow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-171036-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पतलीकूहल में कल केंद्र के खिलाफ गरजेगी माकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पतलीकूहल में कल केंद्र के खिलाफ गरजेगी माकपा
विज्ञापन
पतलीकूहल में कल केंद्र के खिलाफ गरजेगी माकपा
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 13 मार्च को कुल्लू और पतलीकूहल में धरना-प्रदर्शन करेगी। पार्टी मनरेगा को समाप्त करने, स्मार्ट मीटर लगाने, चार लेबर कोड और अमेरिका की ओर से साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में हल्ला बोलेगी। वहीं, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाएगी। माकपा प्रदेश व्यापी अभियान के बाद पतलीकूहल में पूर्व विधायक राकेश सिंगा और संजय चौहान के नेतृत्व में हल्ला बोलेगी। प्रदर्शन में किसानों को अपनी जमीन से बेदखली का मुद्दा उठाया जाएगा और सरकार से पांच बीघा तक भूमि को नियमित करने के लिए सरकार से नीति बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा। वहीं, ईरान पर किए जा रहे हमले की निंदा के साथ युद्ध को तुरंत बंद करने का भी आग्रह किया जाएगा। माकपा नेता देवराज नेगी ने कहा कि राज्य स्तरीय जत्था पूरे प्रदेश का दौरा करेगा और 24 मार्च को दिल्ली में राष्ट्र व्यापी हड़ताल करेगी। इसमें देश से लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे।