फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   25 drinking water schemes of Larji Mandal will be repaired

Kullu News: लारजी मंडल की 25 पेयजल योजनाएं होंगी दुरुस्त

Sun, 18 Feb 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
25 drinking water schemes of Larji Mandal will be repaired
कुल्लू। जल शक्ति विभाग की ओर से कुल्लू जिले के लारजी मंडल में पेयजल योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के लारजी मंडल ने 25 पेयजल योजनाओं के टेंडर किए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने पर पेयजल योजनाओं का काम शुरू किया जाएगा। पेयजल योजनाओं में जरूरत के हिसाब से राशि खर्च होगी। इन पेयजल योजनाओं के सुधार पर 70 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

टेंडर करने के बाद जल शक्ति विभाग की ओर से कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। पिछले साल जुलाई में आई आपदा से जिले में काफी अधिक पेयजल योजनाओं को क्षति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर जल शक्ति विभाग ने पेयजल आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की है। बजट के अभाव में कई पेयजल योजनाओं का कार्य नहीं हो पाया था। अब जल शक्ति विभाग ने बजट मिलने के बाद इन पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


...
इन पेयजल योजनाओं में किया जाएगा काम
पेयजल योजना हिड़ब-सजवाड़, पालगी-ढलान मुहान-गड़सा रैला, उठाऊ पेयजल योजना फाटी दियार, नरैश और पारली, ज्येष्ठा-मंझली, उठाऊ पेयजल योजना बजौरा, पेयजल योजना डुघरी कोंशा, मोहनी-खाबल, उपमंडल वाटर लेबोरेटरी का सुधार, कोटला-गोपालपुर, पेयजल योजना चनौन, बजौरा में 10 हैंडपंप, रेरी मशगां और दोगाधार आदि पेयजल योजनाओं का कार्य किया जाएगा।

...


आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं के लिए अब बजट मिला है। विभाग ने टेंडर किए हैं। इससे आपदा में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल योजनाओं को दुरुस्त किया जाएगा। इसका लोगों को लाभ मिलेगा।
-रविंद्र कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed