{"_id":"5c18f81bbdec2256a03b6492","slug":"161545140251-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी, मध्यम दूरी की दौड़ स्पर्धा 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी, मध्यम दूरी की दौड़ स्पर्धा 21 को
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से 21 दिसंबर को जिला स्तर पर 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं कुल्लू के ढालपुर मैदान में होंगी।
जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ में 13 से 15 वर्ष तक की आयु के धावक भाग ले सकते हैं। एक जनवरी 2003 को या इसके बाद जन्मे बच्चे इसके लिए पात्र होंगे। 5000 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 16 से 19 वर्ष तक की आयु वाले युवा भाग ले सकते हैं। इनका जन्म एक जनवरी 1999 को या इसके बाद का होना चाहिए। इन स्पर्धाओं में विजेता धावक को 6000, उप विजेता को 5000 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 4000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। धावकों को विभाग की ओर से आने-जाने का किराया और जलपान दिया जाएगा। बस का टिकट प्राप्त होने पर ही किराये की राशि दी जाएगी। जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक धावक 20 दिसंबर तक ढालपुर स्थित जिला युवा सेवाएं व खेल अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं तथा अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।