फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gushaini resonates with the divine reunion; a surge of faith at the Brelga fair.

Kullu News: देव मिलन से गूंजा गुशैणी, ब्रेलगा मेले में उमड़ी आस्था

Sat, 26 Sep 2026 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Gushaini resonates with the divine reunion; a surge of faith at the Brelga fair.
नाटी में जमकर झूमे ग्रामीण, देवी माता गाड़ा दुर्गा समेत कई देवताओं ने किया देव मिलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी के केंद्र गुशैणी में आश्विन माह की 10वीं प्रविष्टि को आयोजित ब्रेलगा मेला आस्था, देव परंपरा और लोक संस्कृति के संगम का गवाह बना। एक दिवसीय मेले में घाटी के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देवी-देवताओं के देवरथों के पहुंचने से पूरा गुशैणी क्षेत्र देवमय हो उठा।
मेले में तीर्थन घाटी की आराध्य देवी गाड़ा दुर्गा के अलावा पेखड़ी के देवता लोमश ऋषि, नाही के देवता चौरासी सिद्ध, तिंदर और फरियाड़ी के देवता लक्ष्मी नारायण तथा जंहार के देवता विमु नाग समेत कई देवी-देवताओं ने सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के देवरथों का पारंपरिक देव मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच देव मिलन की धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव परंपरा के इस अनूठे स्वरूप को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता गाड़ा दुर्गा के कारदार मुरारी लाल शर्मा, पुजारी हेमराज शर्मा और कोषाध्यक्ष केशव शर्मा ने बताया कि ब्रेलगा मेले की विशेष परंपरा के अनुसार गुशैणी में माता गाड़ा दुर्गा की पालकी के प्रवेश से पहले अन्य देवी-देवताओं के देवरथ मेले में नहीं पहुंचते। माता की पालकी के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद ही अन्य देवी-देवता अपने देवलुओं और हारियानों के साथ मेले में पहुंचते हैं। इसके बाद देव मिलन की परंपरा निभाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed