{"_id":"6ab7ffb28f177a49ec0b7f4c","slug":"kartik-won-the-title-in-the-cross-country-race-event-kullu-news-c-89-1-ssml1013-187773-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्रॉस कंट्री दौड़ स्पर्धा में कार्तिक ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्रॉस कंट्री दौड़ स्पर्धा में कार्तिक ने जीता खिताब
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता को पुस्कृत करती खेल अधिकारी कविता ठ
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ओपन पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कार्तिक ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और हेमंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अंजलि ठाकुर प्रथम, अंजलि द्वितीय और रीता तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-20 पुरुष वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में रोहित ठाकुर प्रथम, देवेंद्र द्वितीय और आयुष ठाकुर तृतीय रहे। महिला वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में रोनिका प्रथम, रजनी द्वितीय और अरुणा ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 पुरुष वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, कृष्ण ठाकुर द्वितीय और अनुराग ठाकुर तृतीय रहे। महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, भावना द्वितीय और कीर्ति ठाकुर तृतीय रहीं।
अंडर-16 पुरुष वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ में गौरव ठाकुर ने पहला, डिंपल कुमार ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कशिश ठाकुर प्रथम, वंशिका द्वितीय और कविता देवी तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ के ओपन पुरुष वर्ग में रोहित प्रथम, सिकंदर द्वितीय और दुनी चंद तृतीय रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, नेहा द्वितीय और भारती तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव युवराज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन और अंडर-20 वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। अंडर-18 और अंडर-16 वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।