फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Procession taken out from Bhuntar to Gadauri Sahib

Kullu News: भुंतर से गदौरी साहिब तक निकली शोभायात्रा

Sat, 26 Sep 2026 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out from Bhuntar to Gadauri Sahib
भुंतर में बाबा श्रीचंद महाराज के प्रकाश उत्सव के दौरान निकली शोभायात्रा।-संवाद
कुल्लू। तपोस्थान गुरुद्वारा गदौरी साहिब में बाबा श्रीचंद जी महाराज का 532वां प्रकाश पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रकाश पर्व के तहत 25 से 27 सितंबर तक गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भुंतर गुरुद्वारा साहिब से गदौरी साहिब तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंच प्यारे समेत बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं और संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान सत श्री अकाल के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा श्रीचंद जी महाराज का गुणगान करते हुए गदौरी साहिब पहुंचे। इस दौरान गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। प्रदर्शन देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सेवा भाव भी देखने को मिला। महिला श्रद्धालुओं ने आगे-आगे चलकर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। संगत ने लोगों को प्रसाद वितरित कर सेवा की। गदौरी साहिब पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और बाबा श्रीचंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। प्रकाश पर्व के अंतिम दिन 27 सितंबर को संत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें संत महापुरुष और धार्मिक विद्वान संगत को गुरु उपदेश और आध्यात्मिक विचारों से अवगत करवाएंगे। रविवार को मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed