{"_id":"63e3e1ff6b22bb5e05077f48","slug":"the-person-who-throws-expired-medicines-in-the-open-will-be-traced-kangra-news-c-19-1-54563-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: खुले में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने वाले का लगाएगा जाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: खुले में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने वाले का लगाएगा जाएगा पता
विज्ञापन
धर्मशाला/लंज (कांगड़ा)। शाहपुर-मनेई मार्ग पर पंधु में सड़क किनारे एक्सपायरी दवाइयों को खुले में फेंकने के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। ड्रग इंस्पेक्टर धर्मशाला मीनाक्षी जसवाल बुधवार को मौके पर पहुंचकर पंधु में नाले में फेंकी गई सरकारी दवाइयों की खेप का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की है। इस दौरान टीम ने पैरासिटामोल से लेकर मल्टी विटामिन कैप्सूल को एकत्रित कर लिया है। इस दौरान उन्होंने दवाइयों के अलावा इंजेक्शन भी पाए। जो कि एक्सपायरी होने के बाद काफी खतरनाक हो सकते हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर धर्मशाला मीनाक्षी जसवाल ने बताया कि हमने फेंकी गई एक्सपायरी दवाइयों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार जो भी आगामी कार्रवाई के निर्देश होंगे। उन्हें अमल में लाया जाएगा। साथ ही सभी दवाइयों को एकत्रित कर लिया गया है। एक्सपायरी दवाइयों की पांच पेटियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अब खुले में एक्सपायरी दवाइयां फेंकने वाले का बैच नंबर से मिलान करके पता लगाया जाएगा।