फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Municipal Corporation did not get a permanent Executive Engineer even after three years.

Kangra News: नगर निगम को तीन साल बाद भी नहीं मिला स्थायी अधिशासी अभियंता

Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation did not get a permanent Executive Engineer even after three years.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में कामकाज जुगाड़ से ही चल रहा है। स्टाफ की कमी के कारण लोगों को नगर निगम में हर कार्य को जल्द निपटाने और लोगों को सहूलियत देने के दावे हवा साबित हो रहे हैं। तीन साल से अधिक समय से नगर निगम धर्मशाला में अधिशासी अभियंता का पद खाली है। करीब डेढ़ साल पहले हिमुडा के एक्सईएन को नगर निगम धर्मशाला का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। इस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पास न तो पर्याप्त संख्या में जेई हैं और न अन्य स्टाफ है। इस वजह से विकास कार्यों के साथ लोगों के काम भी लंबे समय तक लटक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम धर्मशाला में काफी पद खाली हैं, जिसमें जेई, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई अन्य पद शामिल हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से सरकारों को कई बार लिखा गया कि खाली पदों को भरा जाए, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई प्रदेश सरकार की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन

हालांकि, धर्मशाला नगर निगम की मेयर कांग्रेस समर्थित हैं और प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है। इसके बावजूद इन खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है। इस वजह से नक्शे सहित लोगों के अन्य कार्य लेट हो रहे हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में नगर निगम के कर्मचारियों पर स्टाफ की कमी के कारण बोझ बढ़ गया है। एक कर्मचारी को दो-दो लोगों का कार्य करना पड़ रहा है। इस वजह से कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। मौजूदा समय में नगर निगम में पांच जेई हैं, जबकि कुल वार्ड 17 हैं। ऐसे में एक जेई के पास तीन-चार वार्ड का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल करने वाले धर्मशाला शहर में ही सरकार अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 2024 में नगर निगम ने आउटसोर्स पर जेई रखने का निर्णय लिया था, लेकिन आज तक नया जेई निगम को नहीं मिल पाया है।

- प्रदेशभर में अधिशासी अभियंताओं की कमी चल रही है। दो साल से अधिक समय से नगर निगम में स्थायी अधिशासी अभियंता का पद खाली है। उम्मीद है कि जल्द नगर निगम में एक्सईएन और जेई सहित अन्य पद भरे जाएंगे।
- देवेंद्र जग्गी, पूर्व मेयर, नगर निगम धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed