फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The department is still empty handed even after five months in the government cement case

Kangra News: सरकारी सीमेंट मामले में विभाग पांच माह बाद भी खाली हाथ

Sun, 20 Jul 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
The department is still empty handed even after five months in the government cement case
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की सलाेल पंचायत के तहत नाले में फेंके गए सरकारी सीमेंट मामले में संबंधित विभाग लगभग पांच माह बाद भी खाली हाथ है। संबंधित विभाग आज तक यह पता नहीं लगा पाया है कि आखिर पंचायत में सरकारी सीमेंट के लगभग 120 बैग किसने फेंके। हालांकि पूर्व में रहे खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने इस मामले की छानबीन के लिए एक टीम गठित की थी। दाे सदस्यीय टीम में पंचायत इंस्पेक्टर और जेई शामिल थे। टीम की ओर से 6 मई काे माैके पर जाकर फेंके गए सीमेंट के संबंध में छानबीन की गई थी।
विज्ञापन


पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर जाकर जाे कार्य हुए हैं उनकी जानकारी तकनीकी सहायक से मांगी गई थी। उन्हाेंने ताे अपने कार्याें की पूरी डिटेल बनाकर साैंप दी पर जब माैका पर कार्याें काे देखा ताे कुछ कमी नजर आई। चेक डैम के लिए सीमेंट दिया गया था मगर अब तकनीकी सहायक से यह डिटेल मांगी है कि इस चेक डैम की नींव की खुदाई कितनी की है और उसमें नीचे कितने सीमेंट का प्रयाेग किया गया है। मेजरमेंट बुक में कार्याें काे पूरा कर दिया गया है। बता दें कि 11 मार्च काे सलाेल पंचायत के वार्ड-5 के साथ लगते नाले में लगभग 120 बैग सरकारी सीमेंट के फेंके गए थे जिसमें कुछ बैग सीमेंट के ठीक भी थे और कुछ खराब हाे चुका थे।
विज्ञापन



सलाेल पंचायत में सरकारी सीमेंट मामले की छानबीन पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार कर रहे हैं। इस बारे वह ही बता पाएंगे कि मामले की छानबीन कहां तक पहुंची है और छानबीन में क्या कुछ निकल सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पारुल कटियार, खंड विकास अधिकारी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed