{"_id":"63a6035118f8d34b1635c76e","slug":"more-than-seven-lakh-people-did-not-take-booster-dose-kangra-news-sml4317641184","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update: जिला कांगड़ा के 7,39,887 लोगों ने अबतक नहीं लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update: जिला कांगड़ा के 7,39,887 लोगों ने अबतक नहीं लगवाई बूस्टर डोज
Sat, 24 Dec 2022 04:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:19 PM IST
सार
जिला कांगड़ा में 7,39,887 लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने के लक्ष्य में काफी पीछे रह गया है। जिला के आधे लोगों को भी कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 7,39,887 लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने के लक्ष्य में काफी पीछे रह गया है। जिला के आधे लोगों को भी कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। विभाग की मानें तो जिला में 12,14,777 लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी थी, लेकिन अब तक मात्र 4,74,890 लोगों को तीसरी डोज लग पाई है।
विज्ञापन
वहीं, जिला में अभी भी करीब 51.96 फीसदी लोग तीसरी डोज लगना अभी बाकी है। जिला के 13 स्वास्थ्य खंडों में 12 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब 12 लाख लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। दूसरी डोज लगाने के 100 फीसदी लक्ष्य में अभी विभाग पीछे चल रहा है। विभाग मात्र पहली डोज लगाने के लक्ष्य को ही पूरा कर पाया है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 के केस आने के बाद जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
नहीं लगवाई है तो तुरंत लगवा लें तीसरी डोज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन सिंह गुप्ता ने बताया कि जिला में अब तक 4,74,890 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बूस्टर डोज से वंचित लोग अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्रों में जाकर टीका लगवाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि लोग कोरोना नियमों की पालना करते हुए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने के साथ मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन