{"_id":"69207f30bb2134b9670d88c4","slug":"every-child-will-know-the-vision-and-contribution-of-pandit-nehru-dr-rajesh-kangra-news-c-95-1-ssml1008-207195-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित नेहरू का विजन और योगदान जानेगा बच्चा-बच्चा : डा. राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित नेहरू का विजन और योगदान जानेगा बच्चा-बच्चा : डा. राजेश
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर आधारित द विजनरी पुस्तक की प्रति युवाओं को वितरित करते बोर्ड अध्
कहा, भारत के पहले प्रधानमंत्री पर आधारित द विजनरी पुस्तक युवा पीढ़ी को दिखाएगी नई राह
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचारों, स्वतंत्रता संग्राम और भारत के विकास में दिए गए योगदान को प्रदेश के हर बच्चे तक पहुंचाया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा कही।
उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस की विचारधारा को शिक्षा के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमिका और उनके विचारों को खासतौर पर बच्चों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. राजेश ने कहा कि नेहरू की विचारधारा न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम का अहम हिस्सा रही, बल्कि आजादी के बाद भी देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे जिनकी सोच और विचारधारा ने न केवल देश की दिशा तय की, बल्कि हमें आजाद भारत में अपनी आवाज उठाने का अवसर भी दिया।
विज्ञापन
आज के दौर में उनके विचारों को जानना और समझना बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंडित नेहरू पर आधारित किताब द विजनरी का प्रकाशन किया है, जिसे बाल दिवस के मौके पर लांच किया गया था।