फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   संघोल में 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

संघोल में 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
संघोल में 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जयसिंहपुर तहसील के पटवार सर्कल संघोल में एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस विभाग ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस विभाग नॉर्थ रेंज धर्मशाला के एसपी विमल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी ने बताया कि तहसील जयसिंहपुर के गांव संघोल निवासी मंजू कुमार पुत्र दिलीप ने विजिलेंस ब्यूरो के पास लिखित शिकायत की थी कि पटवार सर्कल संघोल में कार्यरत पटवारी अश्विनी कुमार उससे जयसिंहपुर में एक बैंक से कर्ज लेने के लिए बैंक में गिरवी रखे जाने वाली जमीन के कागजात बनाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर नीरज कुमार, रणधीर सिंह, सब इंस्पेक्टर देशराज और तुलसी राम की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को संघोल में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी विमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी को रविवार को धर्मशाला में विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed