फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बारात में आए व्यक्ति की रहस्यमय तरीके से मौत

बारात में आए व्यक्ति की रहस्यमय तरीके से मौत

Fri, 01 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारात में आए व्यक्ति की रहस्यमय तरीके से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा)। शाहपुर उपमंडल की पंचायत लंज खास में रानीताल के पंगवार गांव से आई बारात के एक बराती की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। व्यक्ति की लाश शादी समारोह से 50 मीटर दूर खड्ड के पानी में मिली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बराती की पहचान देसराज (40) पुत्र प्रीतम चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देसराज वीरवार रात दस बजे तक बारात में था। उसके बाद क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार देसराज की लाश सुबह शादी समारोह से वापस जा रही महिलाओं ने घर के साथ लगती खड्ड के पानी में पड़ी देखी। महिलाओं ने इसकी सुचना शादी समारोह वाले घर के लोगों को दी। घर वालों ने पंचायत प्रतिनिधि को सूचित किया। उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी लंज को इस मामले के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस चौकी लंज की टीम और थाना कांगड़ा से आए थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैणी और उनकी टीम ने पूरी जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं थी किसी से दुश्मनी
देवराज के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया बारात के दौरान देवराज उनके साथ ही था। देसराज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। साथ ही देसराज तैरना भी नहीं जानता था। वीरेंद्र ने कहा कि जिस स्थान पर उसके भाई का शव मिला है वहां पर दो फुट गहरा पानी है। वहां कैसे डूबने से उसके भाई की मौत हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहनता से जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैणी ने कहा कि पहली नजर में डूबने का मामला लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। शव को पोस्टमार्टम करने बाद घर वालों को सौंप दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed