फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां बस अड्डा में महिला के उड़ाए 17 हजार

नगरोटा बगवां बस अड्डा में महिला के उड़ाए 17 हजार

Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां बस अड्डा में महिला के उड़ाए 17 हजार
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के नया बस अड्डा पर अपने गंतव्य के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला के थैले से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 हजार रुपये की धनराशि उड़ा ली। पीड़ित महिला राजकुमारी निवासी गुगलाहड़ ने बताया कि वह बाजार से कुछ सामान खरीदकर बस अड्डा के अंदर बैंच पर बैठकर अपना थैला और सामान साथ रखकर बस का इंतजार कर रही थी। बस अड्डा में भीड़ थी और उन्हें पता ही नहीं चला कि कब कौनर उनके थैले में रखे छोटा पर्सनुमा पाउच निकाल कर ले गया। उनके पर्स में 17 हजार नकद और दो एटीएम कार्ड थे। बस अड्डा पर लगा सीसीटीवी कैमरा दूर होने के कारण पैसे निकालने वाले का पता नहीं चल पाया। उधर, संबंधित क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन और बस अड्डा प्रबंधन से दोपहर दो बजे से चार बजे तक बस अड्डा में भारी रश होने के चलते पुलिस की नियमित गश्त का प्रबंध करने का आग्रह किया है ताकि कोई अन्य ऐसी घटना का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed