फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मैडिकल लैब ठेके पर दी तो होगा आंदोलन

मैडिकल लैब ठेके पर दी तो होगा आंदोलन

Fri, 14 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मैडिकल लैब ठेके पर दी तो होगा आंदोलन
धर्मशाला। सूबे के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही मेडिकल लैबों को अगर ठेके पर दिया तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही विरोध में एसोएिशन उग्र आंदोलन करेगी। यह बात पैरा मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ने यहां जारी प्रेस बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 53 सरकारी मेडिकल लैबों को ठेके पर देने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने अगर इन लैबों को ठेके पर देने की प्रक्रिया बंद नहीं की तो एसोसिएशन इसके विरोध में उग्र आंदोलन करेगी। उनका कहना है कि सरकार टांडा मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी में बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिग्री तो करवा रही है, लेकिन 2002 के बाद एक भी डिग्रीधारक को नौकरी नहीं दी है। सुरेंद्र का कहना है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने नाहन, चंबा और मंडी मेडिकल कॉलेज में लैब ठेके पर दी हैं, लेकिन ठेकेदार ने शर्तों को पूरा न करने वालों को नौकरी दी। हिमाचल के जिन डिग्रीधारकों को नौकरी दी भी, उन्हें मानदेय पूरा नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लैब टेक्नीशियन के 15000 रुपये सरकार से लिए गए, लेकिन कर्मचारी को सात से आठ हजार रुपये ही दिए गए। नौकरी पर रखने से पहले शपथपत्र लिया गया और जिसने शपथपत्र नहीं दिए, उसे नौकरी नहीं दी। एसोसिएशन का कहना है कि अगर सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, क्षेत्रीय और सिविल अस्पतालों में लैब को ठेके पर देने की प्रक्रिया बंद नहीं की तो एसोसिएशन इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed