फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News In-charge of Handloom Handcraft Corporation caught taking bribe of 18 thousand rupees

Himachal News: हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा, अब न्यायालय में करेंगे पेश

Fri, 27 Dec 2024 05:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

विजिलेंस की टीम ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News In-charge of Handloom Handcraft Corporation caught taking bribe of 18 thousand rupees
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर स्थित रावी व्यू कैफे में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को दबोचा। अब मामले की हर पहलू से जांच करने में विजिलेंस की टीम जुट गई है। शनिवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन




भारत सरकार की ओर से ऐतिहासिक रंगमहल स्थित हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा में तीन माह का प्रशिक्षण चला। इसमें मास्टर ट्रेनर को प्रति माह करीब 30,000 रुपये मेहनताना दिए जाने का प्रावधान रहा। शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा ने विजिलेंस विभाग चंबा को शिकायत सौंपी कि हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा का इंचार्ज उससे तीन माह के मेहनताने के रूप में 18 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर ट्रेनर से मिल कर उसे रावी व्यू कैंफे में बुला कर केमिकल युक्त पैसों को उसे सौंपने को लेकर कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे चयनित जगह पर बुलाकर उसके हाथों में केमिकल लगे नोट जैसे ही पकड़ने के लिए बढ़ाए। वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने सरकारी कर्मचारी से पैसों के लेन-देन को लेकर जानकारी मांगी। लेकिन, वह पूरी तरह से घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसके केमिकल से हाथ धुलवाए तो उसके हाथों से रंग निकलने लगा। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछा कर हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन के इंचार्ज को पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम हरेक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed