{"_id":"5ea8503c8ebc3e909c3bdb7c","slug":"work-hamirpur-hp-news-sml331576782","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/पट्टा(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में निजी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। ग्राम पंचायत खरवाड़ के सचिव बलवीर चंद ने बताया कि खंड विकास अधिकारी भोरंज ने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व सचिवों के माध्यम से निजी निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करवाने के निर्देश भोरंज उपमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अपने घर में कोई निर्माणाधीन कार्यों में किसी व्यक्ति को ना लगाएं अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भोरंज के एसडीएम डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस लगातार फैलने के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग और उपायुक्त द्वारा आदेश दिए हैं कि ज्यादा लोग एक जगह एकत्रित न हों। भोरंज की जनता को हिदायत दी जाती है कि उपमंडल भोरंज में दुकानें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खुलेंगी। प्रत्येक दुकानदार सामाजिक दूरी के नियमों एवं अन्य आदेशों की पालना सुनिश्चित करेगा और अवहेलना करने वाले दुकानदार की दुकान आगामी आदेशों तक सील कर दी जाएगी। सामान खरीदने के लिए एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति पैदल जा सकता है। बिना पास कोई भी निजी वाहन चलाया नहीं जा सकता है। कार्यालय में किसी भी प्रकार के कर्फ्यू पास/परमिशन के लिए ऑनलाइन माध्यम covidepass.hp.gov.in पर आवेदन करें या मोबाइल नंबर 8894005328 पर मैसेज व्हाट्सऐप करें कर्फ्यू पास/परमिशन को बनवाने के लिए कोई भी व्यक्ति कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर न आए।