फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder singh sukhu bjp government himachal debt 76707 crore

हिमाचल प्रदेश: कर्ज पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बयान- भाजपा सरकार छोड़ गई 76,707 करोड़ का बोझ

Sun, 30 Aug 2026 01:01 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पूर्व सरकार पर हिमाचल को भारी कर्ज में छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के समय प्रदेश पर 76,707 करोड़ रुपये का कर्ज था और कर्मचारियों की करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां भी थीं। कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ के दौरान सीएम ने प्रदेशभर में ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही। नेपाल में लापता ऊना निवासी का मामला केंद्र के समक्ष उठाने की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu bjp government himachal debt 76707 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडिया को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में आई और उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला, उस समय प्रदेश पर 76,707 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां भी पिछली सरकार छोड़कर गई थी।

विज्ञापन




रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा लिए गए कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए भी वर्तमान सरकार को नया कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा की तत्कालीन सरकार की वित्तीय नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश को ऐसी स्थिति से बाहर निकालना मौजूदा सरकार के सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर तथ्य सामने रखे जाने चाहिए और लोगों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में लगेंगे जन स्वास्थ्य शिविर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य शिविर शुरू किए हैं। इन शिविरों का पायलट प्रोजेक्ट हमीरपुर जिले से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य बीमारियों की शुरुआती स्तर पर पहचान करना और समय रहते उपचार शुरू करवाना है। सीएम ने कहा कि समय पर बीमारी का पता चलने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने और उपचार को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।

नेपाल में लापता ऊना निवासी का मामला केंद्र के समक्ष उठाया
नेपाल में हुई त्रासदी के बीच लापता ऊना निवासी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार से उनकी बातचीत हुई है और लापता व्यक्ति के चचेरे भाई से भी फोन पर बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि लापता व्यक्ति किसी सुरंग में हो सकता है और संभव है कि वह सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है, ताकि लापता व्यक्ति के संबंध में जल्द जानकारी हासिल की जा सके और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed