फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal medical colleges 500 crore modern machines 650 doctors recruitment

हिमाचल: सीएम बोले- मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से लगेगी अत्याधुनिक मशीनरी, 650 डॉक्टरों की भर्ती करेगी सरकार

Sun, 30 Aug 2026 03:06 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 03:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगू में कहा कि हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक मशीनरी स्थापित करने पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि जोल सप्पड़ में अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान में इसी सत्र से दाखिले शुरू होंगे। कांगू में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal medical colleges 500 crore modern machines 650 doctors recruitment
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक और सटीक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने दावा किया कि जिन अत्याधुनिक मशीनों को मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किया जा रहा है, उनमें से कई सुविधाएं अभी देश के चुनिंदा बड़े संस्थानों में ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस मशीनरी स्थापित होने के बाद मरीजों की जांच अधिक सटीक तरीके से हो सकेगी और बीमारी का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को जल्द उचित उपचार उपलब्ध करवाने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


650 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के साथ प्रदेश के 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मजबूत की जा रही हैं। सरकार 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं।

हमीरपुर में इसी साल शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का जल्द शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में इसी वर्ष से दाखिले शुरू करवाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे अलाइड हेल्थ सर्विसेज से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स को हमीरपुर में ही प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

नादौन और हमीरपुर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
मुख्यमंत्री ने कांगू में आयोजित जन स्वास्थ्य शिविर का लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नादौन विधानसभा क्षेत्र के साथ हमीरपुर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कांगू स्कूल को मिलेगा नया स्वरूप
मुख्यमंत्री ने कांगू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जाएगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कांगू के प्राथमिक स्कूल के भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक चुनौतियों के बावजूद हिमाचल को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सरकार की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए बजट में कमी नहीं रखी जा रही है।

कांगू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा एडीसी अभिषेक गर्ग, एसपी बलवीर सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed