{"_id":"56f910b64f1c1b1b73f00226","slug":"weight-and-measure-deptt-challans-8-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मापतोल विभाग ने काटे आठ दुकानों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मापतोल विभाग ने काटे आठ दुकानों के चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मापतोल विभाग ने आठ दुकानदारों के चालान किए हैं। हमीरपुर और नादौन बाजार में विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। विभागीय अधिकारियों ने साठ दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग ने हमीरपुर में तीन और नादौन में पांच दुकानदारों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
विभाग की माने तो लोगों से मिल रही शिकायतों पर विभाग ने कार्रवाई की है। हमीरपुर और नादौन में कुछ दुकानदार बिना एमआरपी के सामान बेच रहे थे। बिना एमआरपी सामान बेचने पर छह दुकानदारों के चालान किए गए हैं जबकि दो दुकानदारों के मापतोल उपकरण सही न होने पर चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
जुर्माने की राशि अप्रैल में तय की जाएगी। विभाग की मानें तो अन्य जगहों से भी दुकानदारों की मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही इन जगहों पर दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
हमीरपुर, नादौन शहर में मापतोल विभाग ने कार्रवाई कर आठ दुकानदारों के चालान किए हैं। छह चालान बिना एमआरपी सामान बेचने और दो चालान मापतोल उपकरण सही न होने पर किए गए हैं।
- बलवीर चंद आर्य, जिला मापतोल अधिकारी