{"_id":"7b884b9c07b00ce4a62b47df85cc4831","slug":"vaccination-of-dog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों का किया जाएगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों का किया जाएगा टीकाकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग ने आवारा कुत्तों के टीकाकरण की योजना तैयार की है। कुत्तों के टीकाकरण में लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। लोगों की ओर से बताए जाने पर विभागीय टीम उस क्षेत्र का दौरा कर आवारा कुत्तों का टीकाकरण करेगी ताकि कुत्तों को पागल होने से बचाया जा सके।
आवारा कुत्तों के काटने पर होने वाली गंभीर बीमारी रैबीज से लोगों को बचाने के लिए विभाग ने यह योजना बनाई है। विभाग की माने तो आवारा कुत्तों द्वारा लोगों और मवेशियों को काटे जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां तक कि लोगों और मवेशियों को विभाग ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए थे।
अब विभाग समस्या से निजात दिलवाने के लिए आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने जा रहा है। टीकाकरण अभियान में लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। लोगों को आवारा कुत्तों को पकड़कर इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम कुत्तों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
....
आवारा कुत्तों के टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया है। लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। लोगों को विभाग का सहयोग करना चाहिए। सहयोग से ही आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा सकता है।
-वाईएस राठौर, उपनिदेशक पशुपालन विभाग