फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be programs on adolescence and drug prevention in schools.

Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में किशोरवस्था और नशा निवारण पर होंगे कार्यक्रम

Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को अब किताबी ज्ञान के साथ-साथ किशोरवस्था के दौरान आने वाले बदलाव एवं बढ़ते नशे को समाप्त करने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिला हमीरपुर के छह शिक्षा खंडों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर 60 हजार रुपये का वार्षिक अनुदान जारी किया गया है। इसमें से प्रत्येक शिक्षा खंड को 10-10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। बजट राशि से स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए किशोरवस्था के दौरान आने वाले बदलावों, छात्राओं को मासिक धर्म चक्र, संतुलित आहार, एनीमिया, हार्मोन परिवर्तन के बारे में जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

इन सत्रों में स्कूल से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक विद्यार्थियों विभिन्न प्ररेणात्मक विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए भी स्कूलों में कार्यक्रम होंगे। इसमें नारा लेखन, निबंध, भाषण, जागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम करवाए जाएंगे। स्कूलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में विशेष तौर पर विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा, ताकि उन्हें आगामी भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से छह शिक्षा खंडों में 60 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए किशोरवस्था और नशा निवारण पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। छह शिक्षा खंडों को 10-10 हजार रुपये की बजट राशि जारी कर दी गई है।
मदन लाल बन्याल, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, गौना करौर


बाक्स:

शिक्षा खंड

बजट

नादौन

10,000

बिझड़ी
10,000

भोरंज
10,000

गलोड़
10,000

सुजानपुर

10,000

हमीरपुर

10,000

कुल

60,000









समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed