{"_id":"b8bb8c264bd4251bca6a914a1fe1de41","slug":"rohit-and-shiwani-first-in-quize-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में रोहित, शिवानी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में रोहित, शिवानी ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में उपमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 स्कूलों के 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
सीनियर, जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में न्यू ब्राइट सन मॉडल स्कूल मैहरे ने बाजी मार ली है। स्कूल ने सीनियर वर्ग में प्रथम तथा जूनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने किया।
प्रतियोगिता में पांच राउंड में कुल 39 सवाल पूछे गए। सीनियर वर्ग में न्यू ब्राइट सन मॉडल स्कूल मैहरे के रोहित व शिवानी ने प्रथम, रावमापा गारली के कमल व अभय ने द्वितीय तथा शिवा पब्लिक स्कूल मोहलवीं के अभिषेक व अनुप्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी के दीक्षांत व दिव्या राजपूत ने प्रथम, न्यू ब्राइट सन मॉडल स्कूल मैहरे के नमन व साक्षी ने द्वितीय तथा शिवा पब्लिक मोहलवीं के सेजल शर्मा व अभिषेक डोगरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सब जूनियर वर्ग में पीपीएस स्कूल बणी के प्रणव व न्यासा ने प्रथम, शिवा पब्लिक स्कूल मोहलवीं के आकर्ष व दीक्षा ने द्वितीय तथा सेवन स्टार स्कूल बणी के परिन व वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में स्कूल प्रिंसिपल विजय कुमार, दांदड़ू स्कूल प्रिंसिपल करतार ढिल्लों तथा बीबीएन मॉडल स्कूल चकमोह के प्रिंसिपल करतार ठाकुर, नरेश पटियाल, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।