फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rks bazat annowes

रोगी कल्याण समिति गलोड़ का 15.35 लाख का बजट पारित

Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
rks bazat annowes
रोगी कल्याण समिति गलोड़ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नादौन विजय धीमान ने की। इस दौरान पिछली रोगी कल्याण समिति की बैठक में पारित कार्यों पर चर्चा की गई। बीएमओ डॉ. सुनील कुमार गौतम नेे बताया कि पिछले वर्ष आरकेएस में 1,88,700 रुपये खर्च किए गए। बैठक में आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों में अस्पताल के वाहनों को खड़ा करने के लिए शेड, रोगियों के साथ आने वाले लोगों को शेड के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही चिकित्सकों के कमरे में एसी लगाना, अस्पताल में दांतों के एक्सरे कंप्यूटर लगाने का भी निर्णय लिया गया। वर्ष 2020-2021 के लिए गलोड़ रोगी कल्याण समिति का 15,35,560 रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम विजय धीमान ने बीएमओ कार्यालय का दौरा कर वहां पर पाई गई कमियों को ठीक करने की हिदायत दी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी शौचालयों के साथ हर कमरे का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में लाइटों को ठीक करें व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि रोगियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मोहित डोगरा, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान कमलजीत, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष कौशल, एनजीओ प्रधान देशराज शर्मा, मिलख राज, मनोज कुमार, स्वास्थ्य शिक्षक नरेश कुमार, कुशलो देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed