फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   replied answer

केंद्रीय योजनाओं पर क्या हुआ काम, मांगा जवाब

Tue, 29 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला हमीरपुर के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से धरातल पर हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से विभिन्न स्कीमों के तहत विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये मिले हैं। सांसद ने अधिकारियों से पूछा है कि जिले में इन योजनाओं पर धरातल पर क्या काम हुआ है।

विज्ञापन


सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हें समयबद्ध लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को चैक डैम के पानी को सिंचाई तथा अन्य कार्यों के उपयोग में लाने के लिए प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश भी दिए। सभी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिले में सिंचाई के लिए केंद्र को 237 करोड़ रुपये की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कृषि विभाग को जिला में जैविक खेती को बढ़ावा देने, शिक्षा विभाग को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट तथा सरकारी स्कूलों का क्षेत्र वाइज डाटा उपलब्ध करवाने तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा अन्य स्कीमों की फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैसाखी के बाद लोकसभा क्षेत्र में बड़े शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह व्यक्तिगत तौर पर मौजूद रहेंगे।


इस बैठक में उपायुक्त मदन चौहान, उपनिदेशक डीआरडीए अंकुश शर्मा, सीएमओ डा. सवित्री कटवाल, आईपीएच विभाग के एससी, कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. अलबेल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एडीसी रूपाली ठाकुर उद्यान अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित केंद्र प्रयोजित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed