फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   race compition

100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने रजत, 200 मीटर में प्रियंका ने स्वर्ण जीता

Wed, 04 Dec 2019 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
race compition
सुजानपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल के साथ कॉलेज के ख? - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल महाविद्यालय सुजानपुर में बुधवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अरुण धूमल ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग कर बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए भी आग्रह किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए अतिथियों का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल गौतम ने स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि अरुण धूमल ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह रहे खेल प्रतियोगिता के परिणाम
महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आंचल ने स्वर्ण पदक , प्रियंका ने रजत तथा रीना ने कांस्य पदक हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रियंका ने स्वर्ण पदक, नीतिका ने रजत और रीना ने कांस्य पदक जीता। 4 गुना 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने स्वर्ण, शीतल ने रजत और ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया। लंबी कूद में रूपाली ने स्वर्ण, प्रियंका ने रजत तथा मंजू ने कांस्य पदक हासिल किया। ऊंची कूद में मीनाक्षी ने स्वर्ण, हर्षदीप कौर ने रजत तथा नेहा ने कांस्य पदक जीता। गोला फेंक प्रतियोगिता में अंजलि ने स्वर्ण, प्रिया ने रजत और शालू ने कांस्य पदक, चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रिया ने स्वर्ण, अंजलि ने रजत तथा रोजी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 800 मीटर दौड़ में रूपाली ने स्वर्ण पदक, ज्योति ने रजत, नेहा ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 100 मीटर की दौड़ में अंकित ठकुराल ने स्वर्ण पदक, अजय राणा ने रजत पदक, प्रिंस राणा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर की दौड़ में अजय ने स्वर्ण, रजत मेहरा ने रजत, अभय ने कांस्य, 400 मीटर में अभिषेक ने स्वर्ण, शिवम ने रजत, मुकुल ने कांस्य, 4 गुना 100 मीटर की दौड़ में अंकित को स्वर्ण अभिषेक को रजत, निशांत ने कांस्य पदक हासिल किया। 800 मीटर में निशांत ने स्वर्ण, अंकित ने रजत, निखिल ने कांस्य, गोला फेंक में नीतीश ने स्वर्ण, आशीष ने रजत, अभिषेक ने कांस्य पदक, लंबी कूद में ओम ने स्वर्ण, अभिनव ने रजत, अजय ने कांस्य पदक, ऊंची कूद में सचिन ने स्वर्ण, प्रिंस रजत, रितिक और अंकित ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 1500 मीटर दौड़ में निशांत ने स्वर्ण, शिवम ने रजत तथा सर्वजीत ने कांस्य पदक, चक्का फेंक में अनुज ने स्वर्ण, नीतीश ने रजत तथा नगमा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed