फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only the power of women can bring about change and development in society: Ashish

मातृशक्ति ही समाज में ला सकती है बदलाव एवं विकास : आशीष

Sun, 30 Aug 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Only the power of women can bring about change and development in society: Ashish
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी विधायक आशीष शर्मा को सम्मानित करती हुई। भाजपा।
हमीरपुर। भाजपा महिला मोर्चा मंडल शहरी हमीरपुर की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय वीर कमल में अध्यक्ष सुमन कपिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक सदर आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल प्रभारी अल्का और अध्यक्ष मंडल शहरी श्रीपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी का प्रमुख मोर्चा है और मातृशक्ति समाज में बदलाव एवं विकास की नींव रखती है। उन्होंने हमीरपुर मंडल महिला मोर्चा के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने और सरल ऐप पर अपलोड करने की अपील की।
बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सुमन कपिल ने महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर नीतियों और गतिविधियों को लोगों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता 10 सखियों को जोड़ रही है। उन्होंने आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

वहीं, जिला महिला मोर्चा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राज कुमारी ने भी संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस मौके पर महामंत्री रीता शास्त्री, तेन सिंह, नीना शर्मा, शीतल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed