फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP takes a 1-0 lead with a victory in Sujanpur; all eyes now on Bamsan.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में जीत के साथ भाजपा 1-0 से आगे, अब बमसन पर नजरें

Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र के सियासी गणित में फिलहाल भाजपा आगे
विज्ञापन

बमसन में कांग्रेस के सामने वर्चस्व बचाने की चुनौती
बमसन पंचायत समिति का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित, 15 में नौ महिला सदस्य
कमलेश रतन भारद्वाज
हमीरपुर। पंचायत समिति सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद अब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सियासी गणित में सबकी नजरें पंचायत समिति बमसन पर टिक गई हैं। विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा समय में बमसन और सुजानपुर दो पंचायत समितियां हैं।
सुजानपुर में जीत के साथ भाजपा ने पंचायत समिति स्तर के मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब बमसन में कांग्रेस के सामने बराबरी करने की चुनौती है, जबकि भाजपा यहां भी अपना वर्चस्व कायम रखने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से सुजानपुर पंचायत समिति में जीत का दावा किया गया था, लेकिन परिणाम भाजपा के पक्ष में रहा। अब बमसन को लेकर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट दावा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा समर्थक यहां भी बढ़त बनाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। बमसन पंचायत समिति का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। समिति के 15 वार्डों में नौ महिलाओं और छह पुरुष प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
इसके मुकाबले सुजानपुर पंचायत समिति का अध्यक्ष पद अनारक्षित था। ऐसे में बमसन में अध्यक्ष पद के लिए महिला सदस्यों के बीच से ही सियासी समीकरण बनेंगे।

11 वार्ड सुजानपुर और चार भोरंज में
बमसन पंचायत समिति के 15 वार्डों में से संगरोह कलां, बगवाड़ा, पंजोत और बराड़ा वार्ड भोरंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि शेष वार्ड सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। इस लिहाज से बमसन का परिणाम दोनों विधानसभा क्षेत्रों की स्थानीय राजनीति पर असर डालेगा। सुजानपुर में भाजपा के पक्ष में परिणाम आने के बाद अब बमसन में कांग्रेस के सामने अपना सियासी आधार बचाए रखने की चुनौती भी मानी जा रही है।

धूमल परिवार का रहेगा प्रभाव
संगरोह कलां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह बीडीसी वार्ड है। इसलिए बमसन समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान यहां के सियासी समीकरणों में धूमल परिवार के प्रभाव को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचायत समिति बमसन पर लंबे समय से भाजपा का प्रभाव रहा है। पिछली बार पंचायत समिति सुजानपुर भी भाजपा के खाते में थी और इस बार भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों शीर्ष पद अपने नाम कर लिए हैं। अब बमसन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से तय होगा कि विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में किस दल का प्रभाव कायम रहता है।


ये महिलाएं जीत कर आईं
बमसन में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण नौ महिला सदस्यों में से ही अध्यक्ष चुना जाएगा। उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष और महिला सदस्यों के बीच से दावेदारी सामने आ सकती है। खनौली से शबनम राणा, कक्कड़ से मंगला, उटपुर से वीना, जंदड़ू से पूजा, पौहंज से सुषमा, गवारडू से रीता, पंजोत से बबिता, बराड़ा से अंजना कुमारी और दरोगण पत्ती कोट रजनी देवी निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed