फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BSc and BBA teams emerged victorious in the tug-of-war, while Team Yoddha triumphed in kabaddi.

Hamirpur (Himachal) News: रस्साकशी में बीएससी और बीबीए टीम बनी विजेता, कबड्डी में टीम योद्धा ने मारी बाजी

Sun, 30 Aug 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रस्साकशी, कबड्डी, थ्री-लेग रेस और म्यूजिकल चेयर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कबड्डी में छात्राओं की टीम योद्धा ने टीम पैंथर को हराकर खिताब जीता। वहीं, छात्राओं की रस्साकशी में बीएससी टीम ने बीसीए को, जबकि छात्रों की रस्साकशी के फाइनल में बीबीए टीम ने बीए टीम को हराया।
विज्ञापन

थ्री-लेग रेस के छात्र वर्ग में बीबीए के शिवम और विशाल धीमान की जोड़ी प्रथम रही। छात्राओं में बीए प्रथम सेमेस्टर की समीक्षा और रुहानी विजेता रहीं। म्यूजिकल चेयर में राहुल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य प्रो. विशाल ठाकुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट्स ने कार्यकारी प्राचार्य प्रो. कल्पना चड्ढा से रिबन कटवाकर करवाया। इस अवसर पर डॉ. नीतिका, प्रो. रीतिका सहित महाविद्यालय का शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed