{"_id":"6a933bc669520eb5df06bf0c","slug":"the-very-person-responsible-for-cleanliness-was-caught-dumping-garbage-in-the-open-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-206455-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिसे सफाई की जिम्मेदारी, वही खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिसे सफाई की जिम्मेदारी, वही खुले में कूड़ा फेंकते पकड़ा
Sun, 30 Aug 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत कूड़ा निपटान की व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब पूर्व वार्ड सदस्य और स्थानीय लोगों ने एक सफाई कर्मचारी को खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ लिया।
पूर्व वार्ड सदस्य राजेश चौधरी ने मामले की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की है। राजेश चौधरी व स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय वार्ड में कूड़े के ढेर लग रहे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात के समय निगरानी रखी और शुक्रवार रात एक सफाई कर्मचारी को खुले में कूड़ा रखते हुए पकड़ लिया।
लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी किसी व्यक्ति से कूड़ा उठाने के एवज में पैसे लेकर उसे खुले में डाल रहा था। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी ही नियमों का उल्लंघन करेंगे तो इसका आम लोगों पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों को खुले में कूड़ा न फेंकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पैसे लेकर कूड़ा खुले में फेंकने के आरोप की जांच की जाएगी और मामला सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।