{"_id":"57adb4a14f1c1b2f54ee4588","slug":"only-vehicles-with-parking-stickers-to-park-in-hospital-premise","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्टीकर होगा तभी पार्क होगी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्टीकर होगा तभी पार्क होगी गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के स्टाफ को वाहन पार्क करने में अब परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन स्टाफ सदस्यों को वाहनों पर पार्किंग स्टीकर जारी करेगा। स्टाफ सदस्यों को पार्किंग स्टीकर वाहन के आगे लगाना होगा।
विज्ञापन
पार्किंग स्टीकर लगे वाहनों को ही अस्पताल की पार्किंग में जगह मिलेगी। क्षेत्रीय अस्पताल की पार्किंग में स्थानीय केमिस्टों के वाहन खड़े रहते हैं। सुबह सवेरे केमिस्ट और अन्य दुकानदार अस्पताल की पार्किंग में वाहन खड़े कर चले जाते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद केमिस्ट और अन्य दुकानदार रात आठ से 9 बजे तक वाहनों को निकालते हैं। ऐसे में अस्पताल स्टाफ और एंबुलेंस वाहनों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती। ‘अमर उजाला’ ने क्षेत्रीय अस्पताल की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ सदस्यों के वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष पार्किंग स्टीकर बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही स्टाफ सदस्यों को पार्किंग स्टीकर बांटे दिए जाएंगे।
इसके बाद स्टीकर लगे वाहनों को ही अस्पताल परिसर में प्रवेश मिलेगा। एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि जल्द ही स्टाफ को पार्किंग स्टीकर बांटे जाएंगे।
पार्किंग में स्टीकर लगे वाहनों को अस्पताल परिसर में जगह मिलेगी। इससे पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।