{"_id":"59062a464f1c1bcf3a44171b","slug":"one-meal-in-rs-25-at-hamirpur-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर बस स्टैंड में 25 रुपये में खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर बस स्टैंड में 25 रुपये में खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खाना।
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डा हमीरपुर में आखिर राजीव थाली योजना का शुभारंभ हो गया है। क्षेत्रीय अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डा. पुष्पेंद्र वर्मा ने रविवार को योजना का शुभारंभ किया। लंबे विवाद के बाद शुरू हुई योजना में यात्रियों और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अड्डा परिसर में जहां राजीव थाली योजना को शुरू किया गया है, वहां पहले एचआरटीसी की कैंटीन चलती थी। कैंटीन एचआरटीसी कर्मचारी वेलफेयर कमेटी द्वारा नो प्रोफिट नो लॉस पर चलाई जाती थी।
विज्ञापन
राजीव थाली योजना शुरू करने के लिए निगम ने कमेटी को कैंटीन के कमरे खाली करने के आदेश दिए तो कमेटी कोर्ट में चली गई। लंबे विवाद के बाद रविवार को बस अड्डा परिसर में राजीव थाली योजना का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
योजना के तहत यात्रियों और लोगों को 25 रुपये में खाना मिल सकेगा। इसमें दो चपातियां, एक कटोरी चावल, एक कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी मिलेगी। इस सुविधा के लिए लोगों ने निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री जीएस बाली का धन्यवाद किया है।