फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now, young people will also be able to study in school libraries.

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूलों की लाइब्रेरी में युवा भी कर सकेंगे पढ़ाई

Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में स्थापित पुस्तकालय अब विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी उपयोगी होंगे। युवा अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न किताबों की मांग संबंधित क्लस्टर प्रभारियों से कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए क्लस्टर प्रभारी अपने क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की जानकारी जुटाएंगे और उनकी मांग के अनुसार पुस्तकालयों में जरूरी किताबें उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को घरद्वार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने यह पहल शुरू की है। जिले के छह शिक्षा खंडों में 100 क्लस्टर बनाए गए हैं। क्लस्टर प्रभारियों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों के पुस्तकालयों की व्यवस्था पर नजर रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग के साथ युवाओं की जरूरत को भी ध्यान में रखा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री जुटाने को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पुस्तकालयों को पिछले वर्ष सार्वजनिक किए जाने के बाद अब इनके उपयोग का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही पुस्तकों के रखरखाव और उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी भी क्लस्टर प्रभारियों की होगी।
रिकॉर्ड में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी दर्ज की जाएगी, जिससे जरूरत के समय संबंधित पुस्तक की उपलब्धता का पता लगाया जा सके। इससे पुस्तकों के रखरखाव और उनके उपयोग पर भी नजर रखी जा सकेगी।

कोट
सरकारी स्कूलों में स्थापित पुस्तकालयों का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ युवाओं को भी उनकी जरूरत के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए क्लस्टर स्तर पर युवाओं की मांग और उपलब्ध पुस्तकों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article