फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sangroh Sabha President and former secretary questioned; probe to be completed in three months.

Hamirpur (Himachal) News: संगरोह सभा प्रधान और पूर्व सचिव से पूछताछ, तीन माह में पूरी होगी जांच

Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि सहकारी सभा संगरोह में कथित फर्जी ऋण आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सहकारिता विभाग ने जांच आगे बढ़ा दी है। वीरवार को सभा के मौजूदा प्रधान और सेवानिवृत्त पूर्व सचिव सहायक पंजीयक के समक्ष पेश हुए।
विज्ञापन

दोनों से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए और उनका पक्ष दर्ज किया गया। सहकारिता विभाग हमीरपुर के सहायक पंजीयक रवि कुमार हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं अधिनियम की धारा 69(2) के तहत मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार संबंधित पक्षों का पक्ष दर्ज होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। करीब तीन माह में जांच पूरी कर जिम्मेवारी और देनदारी तय किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विभागीय जांच में सभा के ऑडिट पैरा में कई खामियां सामने आई थीं। कथित फर्जी ऋण आवंटन सहित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कुल 10 बिंदु जांच में चिह्नित किए गए थे। जांच अधिकारी ने 18 मार्च 2025 को रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी।
इसके बाद सभा प्रबंधन समिति को पूर्व सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और गबन व धोखाधड़ी के पहलुओं की पुलिस जांच के लिए शिकायत करने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, इसी बीच सचिव सेवानिवृत्त हो गए। सभा कमेटी की ओर से मामले में ठोस कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं।

डेढ़-दो साल से चल रही जांच
संगरोह सभा के मामले की जांच पिछले डेढ़-दो साल से चल रही है। सहकारिता विभाग की तत्कालीन सहायक पंजीयक वीना धीमान ने धारा 69(2) के तहत जांच प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन जांच पूरी होने से पहले वह सेवानिवृत्त हो गईं। अब सहायक पंजीयक रवि कुमार इस मामले को देख रहे हैं। मामले में विजिलेंस भी जांच कर रही है। भोरंज थाना में एक निवेशक की शिकायत पर अलग से मामला दर्ज है। वहीं, चेक बाउंस के कुछ मामले अदालत और उपभोक्ता अदालत तक पहुंच चुके हैं। सभा के निवेशकों की ओर से जमा राशि वापस नहीं मिलने के आरोप भी लगाए गए हैं।


कोट
संगरोह सहकारी सभा मामले में नियमों के तहत जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी। वीरवार को सभा के पूर्व सचिव और कमेटी के मौजूदा प्रधान ने कार्यालय में पेश होकर अपना पक्ष रखा है। -रवि कुमार, सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article