फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now garbage will be collected thrice in the city

Hamirpur (Himachal) News: शहर में अब तीन बार उठेगा कूड़ा कचरा

Sun, 29 Sep 2024 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सुबह, शाम और दोपहर को उठाया जाएगा कचरा
विज्ञापन

11 वार्डों और बाजार में चक्कर लगाएंगी गाड़ियां
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर परिषद ने शुरू की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने कवायद शुरू कर दी है। अब नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में दिन में तीन बार कूड़ा उठाया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारी वार्डों और शहर में तीन चक्कर लगाएंगे। इससे शहर में सार्वजनिक स्थलों पर फैले कूड़े कचरे से निजात मिलेगी। बाजार से लेकर वार्डों में कचरे की गाड़ी सुबह, दोपहर और शाम को चक्कर लगाएगी ताकि कचरे से निजात मिल सके। वर्तमान में शहर के 11 वार्डों में सफाई कर्मचारी सुबह के समय कूड़ा उठाते हैं लेकिन अब दोपहर और शाम के समय कूड़ा उठाया जाएगा। इससे शहर में सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में काफी सहयोग मिलेगा।

सुबह के समय वार्डों से कूड़ा एकत्रित करने के बाद सफाई कर्मचारी गाड़ियों के माध्यम से शहर में कूड़ा एकत्रित करते हैं लेकिन शाम होने के बाद दुकानदार रेहड़ी धारक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इससे लावारिस कुत्ते और संरक्षित पशु कचरे में मुंह मारते रहते हैं। इससे शहर में गंदगी फैली रहती है। ऐसे में अब लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने बिना अतिरिक्त शुल्क के शहर से तीन बार कूड़ा एकत्रित करने का निर्णय लिया है ताकि शहर को साफ स्वच्छ किया जा सके। कचरे को तत्काल एकत्रित करके कूड़ा डंपिंग साइट दगनेड़ी में भेजा जाएगा ताकि कचरे के निपटारे में कोई भी परेशानी न हो। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में से अब दिन में तीन बार कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। सामाजिक समारोहों के आयोजन के दौरान लोग नगर परिषद से संपर्क करके कूड़ा उठवा सकते हैं। शहर को साफ स्वच्छ रखने में नगर परिषद ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed