{"_id":"65d114c4f4c62a45300992b5","slug":"now-garbage-will-be-collected-thrice-in-the-city-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121519-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर में अब तीन बार उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर में अब तीन बार उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता अभियान में रैंकिंग सुधार को लेकर नगर परिषद हमीरपुर सतर्क हो गई है। शहर में सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत से लेकर कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने अभियान शुरू कर दिया है। अब नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में दिन में तीन बार कूड़ा उठाया जाएगा। डोर-टू-डोर कूड़ा अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारी वार्डों और शहर में तीन चक्कर लगाएंगे। इससे शहर में सार्वजनिक स्थलों पर फैले कूड़े कचरे से निजात मिलेगी।
वर्तमान में शहर के 11 वार्डों में सफाई कर्मचारी सुबह के समय कूड़ा उठाते हैं लेकिन अब दोपहर और शाम के समय कूड़ा उठाया जाएगा। इससे शहर में सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में काफी सहयोग मिलेगा। सुबह के समय वार्डों से कूड़ा एकत्रित करने के बाद सफाई कर्मचारी गाड़ियों के माध्यम से शहर में कूड़ा एकत्रित करते हैं लेकिन शाम होने के बाद दुकानदार रेहड़ी धारक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इससे लावारिस कुत्ते और संरक्षित पशु कचरे में मुंह मारते रहते हैं। इससे शहर में गंदगी फैली रहती हैं। ऐसे में अब लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने बिना अतिरिक्त शुल्क के शहर से तीन बार कूड़ा एकत्रित करने का निर्णय लिया है ताकि शहर को साफ स्वच्छ किया जा सके और स्वच्छता रैंकिंग में नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार हो सके।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि 11 वार्डों में से अब दिन में तीन बार कूड़ा एकत्रित किया जाएगा। सामाजिक समारोहों के आयोजन के दौरान लोग नगर परिषद से संपर्क करके कूड़ा उठवा सकते हैं। शहर को साफ स्वच्छ रखने में नगर परिषद ने यह निर्णय लिया है।