फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Napa Nadaun came into action, benches were installed in public places

हरकत में आई नपं नादौन, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए बेंच

Fri, 04 Jun 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Napa Nadaun came into action, benches were installed in public places
निजी संस्था के भवन से हटाकर इंद्रपाल चौक पर बेंचों को लगवाते नपं नादौन के प्रतिनिधि। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन ने निजी संस्था के भवन में लगाए बेंच शुक्रवार को वहां से हटाकर इंद्रपाल चौक और पार्क में स्थापित कर दिए हैं। नगर पंचायत नादौन ने निजी संस्था के भवन में लगा दिए बेंच शीर्षक से अमर उजाला में शुक्रवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और बेंच वहां से हटाए। नगर पंचायत के प्रधान तरुण कपिल ने बताया कि जैसे ही इस बात की सूचना उन्हें प्राप्त हुई तो तुरंत कार्रवाई करते हुए बेंचों को सार्वजनिक स्थलों पर लगाया गया।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि पता चला है कि यह बेंच लगभग एक साल पहले उपरोक्त स्थल पर पिछली नगर पंचायत के समय रखे गए थे। अब इन बेंचों को सार्वजनिक स्थलों में लगा दिया गया है। इस मौके पर उनके साथ उपप्रधान योगराज भी मौजूद रहे। कुछ लोगों की ओर से इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की थी, लेकिन जब कोई असर न हुआ तो शहर के एक समाजसेवी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना पर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायत पहुंचने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं, अमर उजाला में मामला प्रकाशित होने पर नगर पंचायत नादौन के कर्मचारियों ने देर न करते हुए लोहे के बेंचों को पत्तन में स्थित पार्क तथा नादौन बस स्टैंड के इंद्रपाल चौक पर लगा दिया। लोगों ने लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed