फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun-Volcano road jammed

नादौन-ज्वालामुखी सड़क पर लग रहा जाम

Thu, 08 Jul 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
नादौन। बस अड्डा नादौन के निकट ज्वालामुखी मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा है। सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी पर खरीदारी के लिए चालक रुकते हैं। इससे एनएच पर जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों रमन, प्रदीप, समन, अजय, लवली और किशोर ने कहा कि इन स्थलों पर गृहरक्षक जवान भी तैनात हैं। अक्सर वाहन चालक इनके साथ भी बदसलूकी करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे वाहन चालक दो मिनट रुकने की बात कहकर मनमानी करने पर उतारू हो जाते हैं और जब जवान उन्हें रोकते हैं तो लोग बहस करने लगते हैं और बस इतनी देर में ही जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से कई बार रोगियों को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस जाती है। वहीं, कई लोगों को आपात स्थिति में आगे जाना होता है उन्हें भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि इन स्थलों पर जवान तैनात किए गए हैं और नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed