{"_id":"684dcadccbed3003e400a689","slug":"kartar-chauhan-became-the-president-of-the-rogi-and-jankalyan-samiti-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-158528-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करतार चौहान बने रोगी एवं जनकल्याण समिति भोरंज के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करतार चौहान बने रोगी एवं जनकल्याण समिति भोरंज के अध्यक्ष
Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत रोगी एवं जनकल्याण समिति भोरंज की कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2025 से 2027 तक के कार्यकाल के लिए संपन्न हुआ। इस चुनाव में करतार सिंह चौहान को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में सालिग राम पटियाल को महासचिव, रोशन लाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा नरेश सहगल को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। उपप्रधान के रूप में भगवान दास ठाकुर और प्रकाश चंद ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, कुलदीप कुमार को मुख्य सलाहकार और हरनाम सिंह भंडारी को सलाहकार बनाया गया। संगठन सचिव के रूप में शमशेर ठाकुर, प्रेस सचिव के तौर पर कश्मीर सिंह ठाकुर और सोहन लाल ठाकुर को चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सावित्री, मनोहर लाल, वीर सिंह, वीरवल सिंह, विधि सिंह और जयराम को शामिल किया गया है।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष करतार सिंह चौहान ने कहा कि समिति क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, रोगियों की समस्याओं के समाधान और अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।