फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire in residential house and shop, loss of lakhs

Hamirpur (Himachal) News: रिहायशी मकान और दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 05 Mar 2023 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के टिक्कर खतरियां में शनिवार को दोपहर के समय एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानदार का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों दीवान चंद और नीलम कुमारी आदि ने कहा किरतनी देवी पत्नी हेम राज गांव टिक्कर खतरियां ने अपनी दुकान किराये पर दी थी। दोपहर के समय अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज हो गई कि उनके घर में भी आग लग गई। वहीं, दुकान में रखा सारा समान भी जल गया।
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में तारपीन और प्लास्टिक के सामान समेत अन्य का समान रखा हुआ था। इस घटना में दुकानदार को चार लाख रुपये, जबकि मकान का पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर अग्निशमन विभाग और भोरंज पुलिस के कर्मचारी भी पहुंच गए और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस घटना में नौ लाख रुपये के करीब नुकसान हुआ। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का भी प्रयास किया। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने कहा कि मौके पर पहुंकर उन्होंने नुकसान का जायजा लेकर स्थानीय पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। वहीं, इस बारे अग्निशमन विभाग भोरंज के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आग की इस घटना में नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed