फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fees for students coming from outside for internship fixed at Rs 36000 per year

Hamirpur (Himachal) News: बाहर से इंटर्नशिप करने आने वाले विद्यार्थियों की फीस 36000 प्रति वर्ष निर्धारित

Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक तीन साल बाद बुधवार को आयोजित की गई। इससे पूर्व यह बैठक 15 सितंबर 2021 को हुई थी। कोरोना की वजह से तीन वर्ष तक यह बैठक नहीं हुई। बुधवार को आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-2023 के बजट का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4.77 करोड़ रुपये की प्राप्तियां थीं व 5.28 करोड़ रुपये व्यय किए गए।
विज्ञापन


2022 -2023 में 4.18 करोड़ रुपये की आय व 4.84 करोड़ रुपये व्यय किए गए। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए 5.63 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव भेजा गया है। रोगी कल्याण समिति ने स्क्रब टायफस, डेंगू और लेप्टोस्पाइरा की जांच के लिए किट मंजूर की है। इसकी कीमत 750 प्रति किट निर्धारित की गई है। वहींं, फार्मेसी कॉलेज कथोग और ज्वालामुखी से डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए आने वालों के लिए फीस 36,000 रुपये प्रति छात्र एक वर्ष के लिए निर्धारित की गई है। अस्पताल में आउटसोर्स आधार पर स्वीकृत 27 विभिन्न पदों को आरकेएस ने बजट प्रयोजन के लिए सरकारी एचईसीएल को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के पांच, फिजियोथेरेपिस्ट का 01, वार्ड बॉय-कम क्लास फोर के 18, प्लास्टर कटर-सह ड्रेसर के 03 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

इन 27 पदों पर कार्यरत कर्मचारी वर्ष 2013 से आउटसोर्स एजेंसी और उनके माध्यम से कार्यरत हैं। इनका वेतन आरकेएस बजट से लिया जा रहा है जो लगभग पांच लाख पच्चीस हजार प्रति माह के करीब है। इससे आरकेएस राजस्व पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ऐसे में आउटसोर्स आधार पर स्वीकृत इन पदों को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इन्हें आरकेएस ने बजट प्रयोजन के लिए सरकारी आम बजट में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। वहीं, वर्ष 2002 से अस्पताल में कार्यरत प्लंबर का मासिक वेतन 12615 से बढ़ाकर 13062 करने का निर्णय लिया गया। वहीं ओपीडी कांप्लेक्स के साथ बनी कैंटीन को खाली करने का आदेश एचपीएमसी अथाॅरिटी को दिया जाएगा क्योंकि वहां पर कलेक्शन सेंटर बनाया जा रहा है। ऐसे में एचपीएमसी प्राधिकरण को इसे खाली करने का निर्देश दिया जा सकता है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपरोक्त निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed