फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Driver's twin daughters top Kendriya Vidyalaya Hamirpur

चालक की जुड़वां बेटियों ने किया केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में टॉप

Fri, 30 Jul 2021 08:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Driver's twin daughters top Kendriya Vidyalaya Hamirpur
सिया - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन के रहने वाले एक चालक की जुड़वां बेटियों ने अपनी मेहनत के दम पर केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय में शिया ने 96.8 फीसदी, जबकि रिया ने 95.8 फीसदी अंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। पिता कुशल कुमार ट्राला चालक हैं, जबकि माता प्रेमलता गृहिणी हैं। दोनों बहनों ने बताया कि वे वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही हैं और चिकित्सक बनना चाहती हैं। बड़ी बहन शिखा सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं। तीनों बहनों ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता पर गर्व हैं, जिन्होंने कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

वहीं, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर की श्रुति धीमान ने 97.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। श्रुति नादौन के भदरोल पंचायत के गांव मलांकड़ के रहने वाली है। उसके पिता कुलदीप धीमान एसबीआई बैंक हमीरपुर में प्रबंधक के पद पर सेवारत हैं। जबकि, माता सुशीला धीमान गृहिणी हैं। श्रुति ने कहा कि वह चिकित्सक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

इसी तरह हिम अकादमी की रसिका ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रसिका के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगडूही में केमिस्ट्री के प्रवक्ता हैं, जबकि माता मनोरमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर सेवारत हैं। रसिका ने बताया कि वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और चिकित्सक बनना चाहती हैं। सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला हमीरपुर में लड़कियों ने बाजी मारी है। जबकि लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों के मुकाबले संतोषजनक रहा।

रिया

रिया- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed