{"_id":"69bef44472aff4ce4f0e6cf7","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-of-ishant-bhardwaj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-187562-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इशांत भारद्वाज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इशांत भारद्वाज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sun, 22 Mar 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चैत्र मास के नवरात्र पर शनिवार को गांधी चौक पर अपर व्यापारियों के सहयोग से माता की चौकी सजाई गई। माता की चौकी में जहां स्थानीय गायकों ने भजनों से माता की महिमा का गायन किया, वहीं मुख्य गायक इंशात भारद्वाज ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।
इशांत भारद्वाज ने करीब 8:30 बजे स्टेज संभाला तथा पहले गणेश वंदना कर अपने भजनों की शुरुआत की। मंच संभालते ही लोगों ने इशांत भारद्वाज का स्वागत जोश के साथ किया। मंच पर इशांत भारद्वाज का साथ चांदनी एवं ग्रुप ने दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इशांत भारद्वाज काे सुनने के लिए न केवल शहर, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। गणेश वंदना के अलावा इशांत भारद्वाज ने कहां छुपी है पहाड़ों में मां, आ मां तुझे दिल ने पुकारा, शिव जी रा वासा, मड़िया रा जोगी, कान्हा री मुरली, निक्की जीनी गोजरी, मणिमहेशा चल चलिए भजन पेश किए।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने लोगों की मांग पर हिंदी तथा पंजाबी और पहाड़ी भजन प्रस्तुत कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। आयोजक मंडली के प्रमुख धीरज कौशल ने बताया कि शहर में पिछले 17 वर्षों से जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कन्या पूजन भी किया गया तथा लोगों में प्रसाद बांटा गया।