फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residential house burnt to ashes at Naglambar

नागलंबर में रिहायशी मकान जलकर राख

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Residential house burnt to ashes at Naglambar
आग से जलता घर। - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत चलोह के तहत नागलंबर गांव में एक रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। रविवार शाम करीब पांच बजे स्लेटपोश मकान में आग लगी और देखते ही देखते बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घर के अंदर रखे कपड़े सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नागलंबर गांव के राजकुमार के मकान में शाम पांच बजे अचानक आग लगी।
विज्ञापन


उस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। मकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। आगजनी में गरीब परिवार का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागलंबर में राजकुमार का स्लेटपोश मकान जला है। इसमें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग रविवार शाम करीब पांच बजे लगी। तहसीलदार को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
- श्रोतां देवी, प्रधान ग्राम पंचायत चलोह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed